MP Ladli Behna Yojana: इस योजना के तहत दिए जायेंगे 3000 रुपये, आयुसीमा में होगा बदलाव

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 10 जून 2023 को 1000 रूपये ट्रांसफर किये गए है। 10 जून 2023 को जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने बहनो से बात करते हुए 2 महत्वपूर्ण घोषणा की।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनो से दिल की बात कार्यक्रम में कहा कि – 1000 रूपये की राशि को धीरे धीरे बढाकर 3000 रूपये कर दिया जायेगा। इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले न्यूनतम आयु 23 वर्ष थी जिसे कम करके अब 21 वर्ष कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: LADLI BEHNA YOJANA: 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं

MP Ladli Behna Yojana latest update 10 June

इस योजना के तहत दिए जायेंगे 3000 रुपये

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 1000 रूपये 10 जून को महिलाओ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि – आगे इस योजना में हर महीने 3000 रूपये दिए जायेंगे। चुनावी नजरिए से यह एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक मुख्यमंत्री द्वारा लगाया गया है। मुख्यमंत्री यही नहीं रुके और उन्होंने लाड़ली बहना योजना की आयुसीमा में भी रियायत दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MP Ladli Behna Yojana 3000 rupees

आयुसीमा में होगा बदलाव

मुख्यमंत्री ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में बहनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला की न्यनतम आयु 23 वर्ष थी। अब इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद योग्य महिलाओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। अभी तक इस योजना का लाभ लगभग सवा करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। आगे चलकर यह संख्या बढ़ जाएगी।

MP Ladli Behna Yojana age limit 21 years

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana की अंतिम लिस्ट जारी, सिर्फ इनके खाते में आएंगे 1000, डाउनलोड करके अपना नाम चेक करे

Leave a Comment