East Central Railway Vacancy 2025: ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदक का चयन अपरेंटिस के पदों पर किया जायेगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। East Central Railway Vacancy 2025 के अंतर्गत 1154 पदों पर भर्ती निकली है।
![](https://emitra.net/wp-content/uploads/2025/02/East-Central-Railway-Bharti-2025.png)
East Central Railway Recruitment 2025 Details
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना में इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुके है और इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना में आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों के लिए अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। दसवीं और आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों के लिए रेलवे से अपरेंटिस करने का सुनहरा मौका है। योग्य आवेदक रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrcecr.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इकाई के अनुसार पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।
इकाई का नाम | पद संख्या |
---|---|
दानापुर प्रभाग | 675 |
धनबाद प्रभाग | 156 |
पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रभाग | 64 |
सोनपुर प्रभाग | 47 |
समस्तीपुर प्रभाग | 46 |
संयंत्र डिपो / पं. दीन दयाल उपाध्याय | 29 |
कैरेज रिपेयर कार्यशाला / हरनौत | 110 |
यांत्रिक कार्यशाला / समस्तीपुर | 27 |
कुल पद | 1154 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
East Central Railway Recruitment 2025 में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक ने 50% अंको के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो साथ ही सम्बंधित ट्रेड से NCVT/SCVT के द्वारा आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण की हो। ट्रेड अनुसार पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।
ट्रेड का नाम | पद संख्या |
फिटर | 201 |
वेल्डर | 8 |
मैकेनिक (डीजल) | 37 |
रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक | 75 |
फॉरजर एवं हीट ट्रीटर | 24 |
कारपेंटर | 9 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 142 |
पेंटर (सामान्य) | 7 |
इलेक्ट्रिशियन | 146 |
वायरमैन | 26 |
टर्नर | 33 |
मशीनिस्ट | 26 |
ग्राइंडर | 1 |
ब्लैकस्मिथ | 5 |
कुल पद | 1154 |
Age Limit (आयुसीमा)
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Application Fees (आवेदन फीस)
East Central Railway Vacancy 2025 के लिए जनरल/ ओबीसी/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST केटेगरी के आवेदकों के लिए और महिला आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
East Central Railway Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) पटना भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म 25 जनवरी 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है।
East Central Railway Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको पटना आरआरसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrcecr.gov.in/ पर जाना है।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करके अपनी योग्यता चेक करना है।
- यदि आप योग्य है तो निचे महत्वपूर्ण लिंक मे दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर करके, अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके उपरांत लॉगिन करके अपनी सम्पूर्ण जानकारी एंटर करना है साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करना है।
- अंत में आवेदन फीस का भुगतान करना है, और सबमिट बटन पर क्लिक करे।