लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, मध्य प्रदेश ने शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक (केवल बालकों के लिए) प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यहाँ पर प्रवेश हेतु आवेदन के बारे में हम आपको जानकारी प्रदान कर रहे है।
Table of Contents
रिक्त स्थान की विवरण तालिका
क्रमांक | प्रवेश हेतु कक्षा | कुल स्थान | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | पिछड़ा वर्ग | अनारक्षित | EWS |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 9वीं | 50 | 8 | 10 | 14 | 13 | 5 |
2 | 10वीं | 11 | 0 | 6 | 0 | 0 | 5 |
3 | 11वीं | 13 | 5 | 3 | 0 | 0 | 5 |
4 | 12वीं | 13 | 3 | 5 | 0 | 0 | 5 |
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से दिनांक 31.05.2024 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने आवेदन पूर्ण करें और चयन परीक्षा के लिए तैयार रहें।
चयन प्रक्रिया
छात्रों की चयन परीक्षा दिनांक 05.06.2024 से 07.06.2024 तक शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय सीहोर में आयोजित की जाएगी। जिसमे भाग लेकर छात्र परीक्षा दे सकते है और पास होकर प्रवेश के लिए पात्र हो सकते है।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया की जानकारी
परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल https://educationportal.mp.gov.in/Sports.aspx से प्राप्त की जा सकती है।
प्रवेश उपरांत
प्रवेश उपरांत यदि किसी कारणवश छात्र के शाला त्यागने से निर्धारित स्थान शेष रहता है तो प्रावली द्वारा प्रतीक्षा सूची से रिक्त स्थान पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
महत्तपूर्ण दिनाँक
- अधिसूचना जारी करने की तिथि: 17.05.2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31.05.2024
- चयन परीक्षा की तिथि: 05.06.2024 से 07.06.2024
संपर्क विवरण
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण का उपयोग कर सकते हैं:
- ईमेल: [email protected]
- अधिसूचना क्रमांक: रु. शा.शि. / सी / 245 / सीहोर / प्रवेश / 2024.25 / 378
![](https://www.emitra.net/wp-content/uploads/2024/05/IMG20240522075837-747x1024.jpg)