IITM Pune Recruitment 2024: भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे ने भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। IITM Pune Recruitment notification 2024 के अनुसार iitm पुणे में विभिन्न परियोजना पदों के लिए कुल 65 रिक्तियों की घोषणा की है। योग्य एवं इक्छुक उम्मदीवार इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि 18 जून, 2024 तक IITM की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भर्ती प्रक्रिया की अधिक जानकारी आपको निचे दी गयी है।
Table of Contents
IITM Pune Recruitment 2024 में पदों का विवरण
क्रमांक | पद का नाम | वेतन | पदों की संख्या | आयु सीमा (वर्ष) |
---|---|---|---|---|
1 | परियोजना वैज्ञानिक-III | ₹78,000/- + HRA | 04 | 45 |
2 | परियोजना वैज्ञानिक-II | ₹67,000/- + HRA | 11 | 40 |
3 | परियोजना वैज्ञानिक-I | ₹56,000/- + HRA | 04 | 35 |
4 | प्रशिक्षण समन्वयक | ₹42,000/- + HRA | 01 | 40 |
5 | वरिष्ठ परियोजना सहयोगी | ₹42,000/- + HRA | 02 | 40 |
6 | परियोजना सहयोगी-II | ₹35,000/- + HRA / ₹28,000/- + HRA | 08 | 35 |
7 | परियोजना सहयोगी-I | ₹31,000/- + HRA / ₹25,000/- + HRA | 33 | 35 |
8 | शोध सहयोगी (दीप ओशन मिशन) | ₹58,000/- + HRA | 02 | 35 |
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM Pune Recruitment 2024) पुणे द्वारा विभिन्न परियोजना पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ निम्नलिखित हैं:
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -III | एम.ई./एम.टेक. (वायुमंडलीय विज्ञान/ जलवायु विज्ञान/ पृथ्वी विज्ञान प्रणाली और प्रौद्योगिकी/ पर्यावरण विज्ञान/ किसी समकक्ष विषय) या भौतिकी/गणित/वायुमंडलीय विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान/ भूभौतिकी (मौसम विज्ञान) में मास्टर डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ, या बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/पर्यावरण विज्ञान) कम से कम 60% अंकों के साथ। सात साल का अनुभव। |
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II | संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री (उदाहरण: भौतिकी/भूविज्ञान/पृथ्वी विज्ञान/भूभौतिकी/विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान) कम से कम 60% अंकों के साथ, और मास्टर डिग्री के बाद तीन साल का प्रासंगिक अनुभव। |
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I | विज्ञान में मास्टर डिग्री (भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/वायुमंडलीय विज्ञान) या इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में बैचलर डिग्री (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/ईईई/ई एंड टी) कम से कम 60% अंकों के साथ। |
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर | नोटिफिकेशन देखे। |
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट | संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री और चार साल का प्रासंगिक अनुभव या पीएचडी की डिग्री। |
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II | संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री के साथ दो साल का प्रासंगिक अनुभव या इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में बैचलर डिग्री के साथ कम से कम 60% अंक और दो साल का अनुभव। |
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I | विज्ञान में मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में बैचलर डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ। |
रिसर्च एसोसिएट (डीप ओशन मिशन) | संबंधित क्षेत्र में पीएचडी या समकक्ष डिग्री, या मास्टर डिग्री के बाद तीन साल का प्रासंगिक अनुभव। |
IITM Pune Recruitment 2024 के लिए आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
IITM Pune Recruitment 2024 की महत्वपूर्ण दिनांक
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 22 मई, 2024 (शाम 5 बजे)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून, 2024 (शाम 5 बजे)
IITM Pune Recruitment 2024 की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्क्रीनिंग, ऑनलाइन/ऑफलाइन साक्षात्कार शामिल है। चयन समिति द्वारा आवश्यक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
IITM Pune Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- IITM की आधिकारिक वेबसाइट www.tropmet.res.in/Careers पर जाएं।
- करियर सेक्शन में जाएं और IITM Pune Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- केवल भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- सरकारी/अर्ध-सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त निकायों में कार्यरत उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने नियोक्ता से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ प्रस्तुत करना होगा।
- चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा प्राधिकरण द्वारा फिट पाए जाने पर तुरंत पदभार ग्रहण करना होगा।
- आवेदन जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति सहेज लें।
IITM Pune Recruitment 2024 के लिए महत्तपूर्ण लिंक्स
Apply Online | Click Here | ||||
Download Notification | Click Here | ||||
Official Website | Click Here |