मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए चुनावी साल में शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा कई बड़ी-बड़ी घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वन में आंगवाड़ी की बहनो ने कड़ी मेहनत की है।
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी बहनो के लिए विभिन्न घोषणाएं की है। हम इस पोस्ट में महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में बात करेंगे जिसका फायदा सीधा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को होगा। निचे सभी महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए है।

एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। सभी घोषणाओं को निचे बिंदुवार दिया गया है –
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 और सहायिक के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि की जाएगी।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13000 रुपए किया जाएगा।
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 रुपए किया जायेगा।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।
- मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट के समय 1.25 लाख रुपए और सहायिका को 1 लाख रुपए एक मुश्त दिए जायेंगे।
- आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 50% किया जाएगा।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।