MP CPCT Exam Form July 2023: मध्य प्रदेश मेप आईटी द्वारा CPCT की परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जा रहा है। MP CPCT ऑनलाइन फॉर्म 19 जून 2023 से 03 जुलाई 2023 तक भरे जायेंगे। योग्य युवक-युवतिया, जो MP CPCT Exam July 2023 देना चाहते है वो अंतिम तिथि 03 जुलाई 2023 तक सीपीसीटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से CPCT Exam Form भर सकते है। CPCT की परीक्षा का आयोजन 21, 22 और 23 जुलाई 2023 को किया जायेगा।
मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर कंप्यूटर दक्षता / कौशल प्रमाणीकरण हेतु संविदा / नियमित नियुक्तियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार सुचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर क्षेत्र में कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT) का CPCT Score Card प्राप्त करना अनिवार्य है।