DHSGSU Recruitment 2025: मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर द्वारा विभिन्न नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदक का चयन सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, लोअर डिवीज़न क्लर्क, जूनियर इंजीनियर, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे विभिन्न पदों पदों पर किया जायेगा। DHSGSU Recruitment Vacancy 2025 के अंतर्गत 192 पदों पर भर्ती निकली है। मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है।

MP DHSGSU Recruitment 2025 Details in Hindi
मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। योग्य आवेदक DHSGSU की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 फरवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुके है और इस भर्ती के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 मार्च 2025 तक है। इस भर्ती के तहत निचे सभी नॉन टीचिंग पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।
पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Post) | योग्यता (Qualification) |
---|---|---|
अनुभाग अधिकारी (Section Officer) | 6 | किसी भी विषय में स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव + कंप्यूटर संचालन, नोटिंग और ड्राफ्टिंग में प्रवीणता |
निजी सचिव (Private Secretary) | 1 | किसी भी विषय में स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव + CPCT + कंप्यूटर अनुप्रयोग का ज्ञान |
सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) | 1 | किसी भी विषय में स्नातक + 5 वर्ष का अनुभव |
सहायक (Assistant) | 13 | किसी भी विषय में स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव |
निजी सहायक (Personal Assistant) | 1 | किसी भी विषय में स्नातक + CPCT + कंप्यूटर अनुप्रयोग का ज्ञान + 2 वर्ष का अनुभव |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (Junior Engineer – Civil) | 3 | सिविल इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक/डिप्लोमा + 3 वर्ष का अनुभव |
अर्ध-व्यावसायिक सहायक (Semi Professional Assistant) | 1 | पुस्तकालय विज्ञान/सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री/ पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक + 2 वर्ष का अनुभव |
सुरक्षा निरीक्षक (Security Inspector) | 3 | स्नातक + 3 वर्ष का अनुभव |
तकनीकी सहायक (Technical Assistant) | 5 | बीएससी + 3 वर्ष का अनुभव |
अपर डिवीजन क्लर्क (Upper Division Clerk) | 16 | स्नातक + 2 वर्ष का अनुभव + CPCT + कंप्यूटर संचालन में प्रवीणता |
प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) | 15 | बीएससी + 3 वर्ष का अनुभव |
लोअर डिवीजन क्लर्क (Lower Division Clerk) | 68 | स्नातक + CPCT + कंप्यूटर संचालन में प्रवीणता |
हिंदी टाइपिस्ट (Hindi Typist) | 1 | स्नातक + हिंदी में CPCT + कंप्यूटर अनुप्रयोग का ज्ञान |
ड्राइवर (Driver) | 3 | 10वीं + हल्के/मध्यम/भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस + मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान + 5 वर्ष का अनुभव |
कुक (Cook) | 1 | 10वीं + आईटीआई (बेकरी और कन्फेक्शनरी) + 3 वर्ष का अनुभव |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff) | 8 | 10वीं पास |
प्रयोगशाला परिचारक (Laboratory Attendant) | 38 | विज्ञान में 12वीं / 10वीं + प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में प्रमाण पत्र |
पुस्तकालय परिचारक (Library Attendant) | 8 | 12वीं + पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण पत्र + 1 वर्ष का अनुभव + कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान |
कुल पद | 192 |
Salary (सैलरी)
MP DHSGSU Recruitment 2025 में चयनित आवेदक को प्रतिमाह अलग-अलग लेवल के अनुसार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
Age Limit (आयुसीमा)
मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Application Fees (आवेदन फीस)
मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर भर्ती के लिए जनरल, EWS और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रूपये आवेदन फीस का तथा SC/ST/ESM/दिव्यांग आवेदकों और महिला आवेदकों को 500 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
MP DHSGSU Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म 01 फरवरी 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 मार्च 2025 तक है।
MP DHSGSU Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (DHSGSU) सागर की ऑफिसियल वेबसाइट https://dhsgsu.edu.in/index.php/en/ पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Vacancy की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करें।
- इसके साथ ही डाउनलोड नोटिफिकेशन की लिंक भी दी गई है उस पर क्लिक करे।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करने के पश्चात दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरे।
- अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे, इस तरह आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है।
- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और अपने दस्तावेजों को विभाग के निचे दिए गए पते पर भेजना है।
- हार्डकॉपी भेजने का पता: To, The Registrar, Doctor Harisingh Gour Vishwavidyalya, Sagar MP – 470003