MP Group 1 Group 2 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) द्वारा समूह 1 उपसमूह 1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) और समूह 2 उपसमूह 1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आवेदक रोल नंबर और TAC कोड के द्वारा लॉगिन करके एमपी ग्रुप 1 ग्रुप 2 उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते है। जिन आवेदकों ने MPESB Group 1 Group 2 Exam 2023 में भाग लिया है वे MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते है।
MPESB Group 1 Group 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 और 22 जुलाई 2023 को किया गया था इसके पश्चात 25 जुलाई 2023 को विभाग द्वारा MP Group 1 Group 2 Answer Key 2023 जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, यदि आवेदक को किसी प्रश्न या उत्तर से आपत्ति है तो वह 28 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदक को 50 रुपए का भुगतान करना होगा। MP Group 1 Group 2 Answer Key 2023 डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक आगे दी गई है।
How to Download MP Group 1 Group 2 Answer Key 2023?
01. सबसे पहले MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
02. अब आपको “Online Question/Answer Objection- Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test – 2023” विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
03. अब जो पेज ओपन होगा, वहां अपना रोल नंबर और TAC कोड एंटर करे।
04. अब आपके सामने MP Group 1 Group 2 Answer Key दिखाई देगी।
05. इसे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते है।
06. यदि आपको किसी प्रश्न से आपत्ति है तो 28 जुलाई 2023 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते है।