MP KVS Ganjbasoda Vacancy 2025: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गंजबासौदा जिला विदिशा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा शिक्षकों, नर्स तथा प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। KVS Ganjbasoda Teacher Bharti 2025 के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। योग्य एवं इक्छुक अभ्यर्थी KVS Ganjbasoda Bharti 2025 के लिए निचे दिए गए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। इस लेख में आगे आवेदन करने की पूरी प्रोसेस बताई गयी है।

MP KVS Ganjbasoda Vacancy 2025 Notification
विभाग का नाम | केंद्रीय विद्यालय गंजबासौदा जिला विदिशा (म.प्र.) |
पद का नाम | शिक्षक, नर्स तथा प्रशिक्षक |
शैक्षणिक योग्यता | यूजीसी नॉर्म्स के अनुसार |
Apply Mode | ऑफलाइन फॉर्म |
Location | गंजबासौदा जिला विदिशा मध्य प्रदेश |
साक्षात्कार तिथि | 24 मार्च एवं 26 मार्च 2025 |
website | https://ganjbasoda.kvs.ac.in/ |
MP KVS Ganjbasoda Vidisha Vacancy 2025 Education Qualification
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | सैलरी |
---|---|---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) (अंग्रेजी/ हिंदी/ रसायन शास्त्र/ भौतिकी विज्ञान/ जीव विज्ञान/ गणित/ कंप्यूटर विज्ञान) | संबंधित विषय में 50% अंको के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और बीएड उत्तीर्ण। | 27500/- प्रतिमाह |
टीजीटी (हिंदी/ अंग्रेजी/ गणित/ संस्कृत/ विज्ञान/ सामाजिक अध्ययन) | 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण साथ ही बीएड परीक्षा उत्तीर्ण। | 26250/- प्रतिमाह |
प्राथमिक शिक्षक | 50% अंको के साथ 12th कक्षा उत्तीर्ण साथ ही डीएड या बीएड परीक्षा उत्तीर्ण। | 21250/- प्रतिमाह |
कंप्यूटर प्रशिक्षक | कंप्यूटर साइंस विषय में डिग्री या मास्टर डिग्री। | 21250-26250/- प्रतिमाह |
योग प्रशिक्षक | योग में डिग्री या डिप्लोमा | 21250/- प्रतिमाह |
विशेष शिक्षक | बीएड (स्पेशल एजुकेशन) परीक्षा उत्तीर्ण। | 21250/- प्रतिमाह |
नर्स | बीएससी/एमएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा | 750 प्रतिदिन |
खेल कोच | फिजिकल एजुकेशन में डिग्री | 21250/- प्रतिमाह |
डांस कोच | डांस में ग्रेजुएशन | 21250/- प्रतिमाह |
केंद्रीय विद्यालय गंजबासौदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
KVS Ganjbasoda Dist Vidisha भर्ती के लिए 18 से 65 वर्ष के मध्य आयु के अभ्यर्थीयो को मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी छायाप्रति (स्वयं सत्यापित) एवं पासपोर्ट आकार के फोटो एवं आवेदन फॉर्म के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना रहेगा।
- विद्यालय का पता: Kendriya Vidyalaya Ganj Basoda, Government Model School Building Tyonda Road, Ganj Basoda, District: Vidisha , State:Madhya Pradesh- 464 221
- फ़ोन नंबर: 9425149253, ईमेल आईडी- kvganjbasoda@gmail.com
- सभी पदों के लिए हिंदी अंग्रेजी में पढ़ाने की दक्षता एवं कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।
- उक्त सभी पद अंशकालीन अनुबंध आधार पर हैं तथा भविष्य में किसी भी प्रकार से नियमित नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेंगे।
- सभी नियम एवं शर्तें केवीएस के नियम अनुसार रहेगी।
- आवश्यकता होने पर लिखित परीक्षा ली जा सकती है।
- पंजीयन समय सुबह 8:30 से 10:00 तक रहेगा सभी दस्तावेज साक्षात्कार के दिन ही प्रस्तुत करें।