मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 10 जून 2023 को 1000 रूपये ट्रांसफर किये गए है। 10 जून 2023 को जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने बहनो से बात करते हुए 2 महत्वपूर्ण घोषणा की।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनो से दिल की बात कार्यक्रम में कहा कि – 1000 रूपये की राशि को धीरे धीरे बढाकर 3000 रूपये कर दिया जायेगा। इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले न्यूनतम आयु 23 वर्ष थी जिसे कम करके अब 21 वर्ष कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें: LADLI BEHNA YOJANA: 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं

इस योजना के तहत दिए जायेंगे 3000 रुपये
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त 1000 रूपये 10 जून को महिलाओ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि – आगे इस योजना में हर महीने 3000 रूपये दिए जायेंगे। चुनावी नजरिए से यह एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक मुख्यमंत्री द्वारा लगाया गया है। मुख्यमंत्री यही नहीं रुके और उन्होंने लाड़ली बहना योजना की आयुसीमा में भी रियायत दी है।

आयुसीमा में होगा बदलाव
मुख्यमंत्री ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में बहनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला की न्यनतम आयु 23 वर्ष थी। अब इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद योग्य महिलाओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। अभी तक इस योजना का लाभ लगभग सवा करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। आगे चलकर यह संख्या बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana की अंतिम लिस्ट जारी, सिर्फ इनके खाते में आएंगे 1000, डाउनलोड करके अपना नाम चेक करे