MP Teacher Varg 2 Varg 3 Recruitment 2023: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने वाले है मध्य प्रदेश में निकली प्राइमरी और माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में, जिसके आवेदन फॉर्म भराना शुरू हो चुके है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक), माध्यमिक शिक्षक ( खेल, संगीत – गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत गायन वादन, नृत्य) तथा मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक) एवं प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन वादन) के लिए पात्रता परीक्षा 2023 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
MP Teacher Varg 2 Varg 3 Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक भरे जायेंगे। MPESB MSTET की परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2023 मंगलवार से प्रारम्भ किया जायेगा। इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
MP Teacher Varg 2 Varg 3 Recruitment 2023
MP Teacher Varg 2 Varg 3 Recruitment 2023 Short Notification
MPESB Teacher Bharti 2023 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
How to apply for MP Teacher Varg 2 Varg 3 Recruitment 2023?
मध्य प्रदेश माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2023 में आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। अभ्यर्थियों को MPPEB की वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 13 फरवरी 2023 तक जमा करना होगा। निचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।
सबसे पहले उम्मदीवार MP Teacher Recruitment 2023 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन का अवलोकन करे।
अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ESB प्रोफाइल बनाये, अगर प्रोफाइल पहले से बनी है, तो उसे अपडेट करे।
प्रोफाइल में नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो होना चाहिए, जिस पर आवेदक का नाम एवं फोटो निकलवाने की तिथि अंकित हो।
प्रोफाइल पूर्ण होने पर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे।
अंत में आवेदन फीस जमा कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करे।