MP Transport Department Recruitment 2025: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदक का चयन सहायक वर्ग 3 के पदों पर किया जायेगा। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। MP Transport Department Recruitment 2025 के अंतर्गत 1 पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जायेंगे। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आगे विस्तार से दी गई है

MP Transport Department Recruitment 2025 हिंदी में जानकारी
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म 20 फरवरी 2025 तक परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर, 474006 के पते पर भेजना है। इस भर्ती के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
Salary (सैलरी)
MP Transport Department Recruitment 2025 के अंतर्गत सहायक वर्ग 3 (तृतीय श्रेणी) के 03 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए चयनित दिव्यांग आवेदकों को 5200+20200 ग्रेड पे 1900 के तहत सातवे वेतनमान के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग विशेष भर्ती में सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक के पास कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही आवेदक हिंदी टाइपिंग के साथ CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
Age Limit (आयुसीमा)
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Application Fees (आवेदन फीस)
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
MP Transport Department Recruitment 2025 में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
MP Transport Department Recruitment 2025 के लिए योग्य आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म 20 फरवरी 2025 शाम 06 बजे तक परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर, 474006 के पते पर भेजना है।
MP Transport Department Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आपको एमपी ट्रांसपोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट https://transport.mp.gov.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर LINKS सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
- नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके अच्छे से अध्ययन करे।
- नोटिफिकेशन के अंत में आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, इसका प्रिंटआउट निकाल कर आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
- आवेदन फॉर्म के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी विभाग के निचे दिए गए पते पर भेजें।
- आवेदन फॉर्म भेजने का पता: परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर पिनकोड 474006
महत्वपूर्ण लिंक
डाउनलोड आवेदन फॉर्म | यहाँ क्लिक करे |
डाउनलोड नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |