MPESB Group 1 Group 2 Admit Card 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा समूह 1 उपसमूह 1 के अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (कार्यपालिक) के पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 और समूह 2 उपसमूह 1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। आवेदक एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
मध्य प्रदेश वर्ग 1 और वर्ग 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 और 22 जुलाई 2023 को किया जायेगा। विभाग द्वारा 14 जुलाई 2023 को एमपी वर्ग 1 और वर्ग 2 भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। आवेदक MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना MPESB Group 1 Group 2 Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते है।
How to Download MPESB Group 1 Group 2 Admit Card 2023?
सबसे पहले आवेदक को MPESB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर “Test Admit Card -Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test – 2023” लिंक पर क्लिक करे।
क्लिक पर लिंक करने के पश्चात एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के द्वारा लॉगिन करे।
अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और प्रिंट निकालें।