CISF Constable Driver Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर (फायर सर्विसेज) के लिए 1124 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इक्छुक उम्मीदवार 3 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। नीचे भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
पदनाम एवं पदों की संख्या
| पद का नाम | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| कांस्टेबल/ड्राइवर | 344 | 84 | 228 | 126 | 63 | 845 |
| कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर | 116 | 27 | 75 | 41 | 20 | 279 |
| कुल पद | 1124 |
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 के तहत ₹21,700 – ₹69,100/- प्रति माह का वेतन मिलेगा। अन्य भत्ते जैसे HRA, DA आदि भी लागू होंगे।
शैक्षिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण।
- वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए:
- हेवी मोटर व्हीकल (HMV) या ट्रांसपोर्ट व्हीकल
- लाइट मोटर व्हीकल (LMV)
- गियर वाली मोटरसाइकिल
अनुभव
- न्यूनतम 3 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव HMV, LMV या गियर वाली मोटरसाइकिल में आवश्यक है।
आयु सीमा (04 मार्च 2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
- आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू:
- OBC: +3 वर्ष
- SC/ST: +5 वर्ष
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 फरवरी 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2025
- परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2025
- एडमिट कार्ड उपलब्धता: परीक्षा से पहले
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
आवेदन शुल्क
- सामान्य/EWS/OBC: ₹100/-
- SC/ST/ESM: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
शारीरिक मापदंड
| श्रेणी | ऊंचाई | छाती (फैलाव सहित) |
|---|---|---|
| सामान्य/OBC/SC | 167 सेमी | 80–85 सेमी |
| ST और पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवार | 160 सेमी | 76–81 सेमी |
चयन प्रक्रिया
चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET):
- दौड़: 800 मीटर (3 मिनट और 15 सेकंड में)
- लंबी कूद: 11 फीट (3 मौके)
- ऊंची कूद: 3 फीट और 6 इंच (3 मौके)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST): ऊंचाई और छाती की माप।
- दस्तावेज़ सत्यापन: शैक्षिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच।
- ट्रेड टेस्ट:
- हल्के और भारी वाहन चलाने का परीक्षण।
- वाहन मरम्मत और रखरखाव का व्यावहारिक परीक्षण।
- लिखित परीक्षा:
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (OMR/CBT आधारित)
- कुल अंक: 100
- मेडिकल परीक्षा: स्वास्थ्य मानकों की जांच।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- “नई पंजीकरण” पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें:
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
- हस्ताक्षर।
- शैक्षिक प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांचें और प्रिंट आउट लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
