SSC JE Paper 1 Score Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर के 1324 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित पेपर 1 परीक्षा का स्कोर कार्ड और परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा 17 नवंबर 2023 को एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट घोषित किया गया था। विभाग द्वारा 29 नवंबर 2023 को पेपर 1 की फाइनल आंसर की और स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है।
सभी पात्र आवेदक जिन्होंने एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 दिया है वे रोल नंबर और पासवर्ड के द्वारा अपनी फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है। विभाग द्वारा 29 नवंबर 2023 से 13 दिसंबर 2023 शाम 06 बजे तक फाइनल उत्तर कुंजी की लिंक एक्टिवेट रहेगी। आवेदक इसी पोस्ट में निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से SSC JE Paper 1 Score Card 2023 डाउनलोड कर सकते है।
पेपर- I और पेपर- II में निम्नानुसार न्यूनतम अंक अनिवार्य है
01. जनरल के लिए – 30%
02. ओबीसी और ईडब्लूएस के लिए – 25%
03. अन्य के लिए – 20%
04. (पेपर- I) यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण किए गए सामान्यीकृत अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को पेपर- II में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
05. पेपर- I + पेपर- II में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
06. फाइनल सिलेक्शन मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में पेपर- I + पेपर- II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और दस्तावेज़ सत्यापन के समय उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले मंत्रालयों / विभागों / संगठनों की वरीयता के आधार पर बनाया जाएगा।